{"_id":"616c7be623197b3a9c1d273e","slug":"protest-against-killing-of-hindus-in-bangladesh-city-office-news-ali27597159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
सासनी गेट चौराहे पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
बांग्लादेश में हिंदुओं की निर्मम हत्या एवं नोआखली में इस्कॉन मंदिर पर हमले के विरोध में बजरंग दल एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यहां यातायात बाधित रहा।
बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या एवं नोआखली जिले में इस्कॉन मंदिर पर हमले की खबर से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ता सुबह सासनी गेट चौराहा स्थित काली मंदिर के पास इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। इस्कॉन की कीर्तन मंडली के सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
करीब एक घंटे तक ' हरे राम, राम-राम हरे-हरे और जय श्रीराम ' का जयघोष होता रहा है। भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई थी। काफी समझाने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए। बजरंग दल के गौरव शर्मा ने बताया कि हम लोगों की मंशा सड़क जाम करने की नहीं थी। काफी लोग जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला। वहीं, सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक चयन परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को निकलने दिया गया। शहर में 23 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। प्रदर्शन के दौरान शेखर शर्मा, अशोक चौधरी, अमित भारद्वाज, कर्नल निशीथ सिंघल, योगेंद्र गोदानी, अजय गुप्ता, रितेश, अजय सिंह आदि मौजूद थे।