फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against illegal liquor sale

Aligarh News: अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 11 Oct 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Protest against illegal liquor sale
गांव नगला आल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर गांव में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में एक रिटायर्ड होमगार्ड खुलेआम शराब की बिक्री कर माहौल को बिगाड़ रहा है। गांव की युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है। शुक्रवार को जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपी का गांव के एक व्यक्ति से झगड़ा भी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि मामला बेबुनियाद था। ग्रामीणों ने फैसला कर लिया है, जबकि गांव नगला आल निवासी प्रेमचंद सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है। अगर कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो वह उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed