फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA

सीएए का विरोधः शाहजमाल में शाम को लगे सरकार विरोधी नारे

Thu, 20 Feb 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA
शाहजमाल ईदगाह के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में 22 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बुधवार शाम को जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को समझाकर शांत करने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। इससे पहले महिलाओं ने दिन में धरना स्थल पर हर रोज की तरह दोपहर की नमाज पढ़ी। देर रात करीब 12 बजे तक यहां करीब आठ सौ लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

22 दिन से शाहजमाल में जारी इस धरना प्रदर्शन को खत्म कराना अब पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। प्रशासन के भी सारे हथकंड फेल हो गए हैं। इस कारण शासन स्तर पर भी जिले की छवि खराब हो रही है। इधर नुमाइश से लेकर देहली गेट इलाके में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को यहां दिन में करीब 200 महिलाएं और करीब 50 बच्चे मौजूद रहे। दिन में संख्या बल कम होने के चलते शांति बनी रही। महिलाओं ने सड़क पर ही दोपहर की नमाज पढ़ी। शाम पांच बजे के बाद यहां भीड़ का बढऩा शुरू हुआ। महिलाओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। पुरुषों ने भी यहां पहुंचकर महिलाओं का साथ दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक हुई। नारेबाजी रात करीब दस बजे शांत हुई। रात बजे के बाद धरना स्थल से अधिकांश महिलाएं और पुरुष अपने-अपने घरों को चले गए। रात एक बजे तक वहां लगभग दो सौ महिलाएं रह गईं।
विज्ञापन

खानापान से लेकर नहाने का भी किया इंतजाम
अलीगढ़। शाहीन बाग की तर्ज पर हो रहे इस धरना प्रदर्शन को आगे जारी रखने के लिए आयोजक हर रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। धरना स्थल के पास ही यहां महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालय से लेकर नहाने आदि के इंतजाम कर दिए गए हैं। खान पान का इंतजाम पहले दिन से ही यहां जारी है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों को इन इंतजामों की जानकारी हुई तो प्रशासन ने इंतजाम करने वालों का इनपुट जुटाने के लिए पुलिस और एलआईयू की टीम को लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की आड़ में परिचित के साथ नुमाइश देखने पहुंची महिला
अलीगढ़। शाहजमाल में सीएए और एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली शाहजमाल इलाके की एक महिला अपने परिचित के साथ नुमाइश देखने निकल गई। परिवार के एक सदस्य ने महिला को घूमते हुए देख लिया। इस पर महिला के परिवार का सदस्य उक्त युवक से उलझ गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। महिला दोनों को समझाने में लगी रही। काफी देर बाद अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed