{"_id":"5e372b0b8ebc3e4afa1d2a31","slug":"protest-against-caa-aligarh-news-ali2256410122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए का विरोधः 180 महिलाएं चिन्हित, नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए का विरोधः 180 महिलाएं चिन्हित, नोटिस भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजमाल धरने को खत्म कराने के लिए पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस धरना प्रदर्शन को सहयोग करने वाले 150 लोगों को पुलिस पहले ही अपनी जांच के दायरे में ला चुकी है। अब धरने को संचालित करने वाली अलग अलग मोहल्लों की 180 महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है। इन महिलाओं में 150 थाना देहलीगेट से क्षेत्र हैं और 30 थाना क्वार्सी क्षेत्र से हैं।
देहलीगेट थाने के शाहजमाल, रोरावर, फिरदौस नगर, खैर रोड, तुर्कमान गेट, हड्डी गोदाम, मकदूम नगर, शाहपुर कुतुब, भुजपुरा मोहल्ले की इन महिलाओं के घर जल्द पुलिस का नोटिस पहुंचेगा। शाहजमाल धरना प्रदर्शन में जीवनगढ़, धौर्रामाफी इलाके से पहुंचने वाली और इस इलाके में लगातार धरना जमाने की तैयारी कर रही 30 अन्य महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है। इनके घरों पर भी नोटिस तामील कराया जाएगा। पुलिस ने ये नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने बताया कि बिना अनुमति शाहजमाल ईदगाह का रास्ता रोकने, नारेबाजी करने, बार बार समझाने के बाद भी नहीं हटने पर ये कार्रवाई की जा रही है। नोटिस प्राप्त कराने के बाद जो लोग उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन पर मुकदमा दर्ज होगा। धरना पांच दिन से लगातार जारी है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जो भी शहर का माहौल बिगाड़ने में शामिल है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।