फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prostitution business caught in hotel, six including two women arrested

Aligarh News: होटल में पकड़ा देह व्यापार का धंधा, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

एसडीएम संजीव ओझा व सीओ मोहसिन खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल मून लाइट में छापा मारा। इस दौरान मौके पर होटल में गांधीपार्क इलाके की दो महिलाएं, मुरादनगर गाजियाबाद की एक किशोरी को पकड़ा।

विज्ञापन
Prostitution business caught in hotel, six including two women arrested
arrest symbol - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोधा क्षेत्र में चिकावटी स्थित ओयो होटल की आड़ में एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस खबर पर शुक्रवार रात को एसडीएम-सीओ ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान मौके से एक किशोरी व दो महिलाओं सहित छह लोग गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान तीन आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मुखबिर की ओर से लगातार यह सूचना मिल रही थी। सूचना पर रात एसडीएम संजीव ओझा व सीओ मोहसिन खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल मून लाइट में छापा मारा। इस दौरान मौके पर होटल में गांधीपार्क इलाके की दो महिलाएं, मुरादनगर गाजियाबाद की एक किशोरी को पकड़ा।
विज्ञापन


साथ ही ग्राहक के रूप में इनके साथ आपत्तिजनक अवस्था में जलालपुर अयोध्यापुरी के सुंदर चौधरी, होटल मालिक देव नगर खैर बाईपास के रतन सिंह व मैनेजरण गणेश नगर बन्नादेवी के मुकेश मौर्य को दबोच लिया गया। इस दौरान होटल पार्टनर ऊपरकोट का शमशुद्दीन, खैर बाजौता का गौरव व लड़कियों को बुलाने वाला एजेंट आशू गायब मिले। इस दौरान होटल में तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। छह मोबाइल फोन व 11900 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में रतन सिंह ने स्वीकारा कि एजेंट आशू के संपर्क में दिल्ली व नोएडा की महिलाएं व युवतियां रहती हैं। वही उन्हें ग्राहकों की मांग पर यहां लाता है। इन सभी पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार शमशुद्दीन, गौरव व आसू की तलाश की जा रही है। सीओ मोहसिन खान के अनुसार तीनों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed