फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proposals worth Rs 4 crore for development works in Chandaus block

Aligarh News: चंडौस ब्लॉक में विकास कार्यों के चार करोड़ के आए प्रस्ताव

Thu, 04 Jun 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 4 crore for development works in Chandaus block
बैठक में मौजूद अतिथि। संवाद  - फोटो : samvad
क्षेत्र पंचायत चंडौस की बोर्ड बैठक बुधवार को ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में बीडीओ विजय तिवारी ने चार करोड़ रुपये के आए विकास कार्यों के प्रस्ताव और पिछले बजट के खर्च को पढ़कर सुनाया। प्रस्तावों के तहत गांवों में सीसी सड़क, इंटर लॉकिंग, नाली निर्माण, श्मशान स्थलों के जीर्णेाद्धार और अमृत सरोवरों के कायाकल्प जैसे निर्माण कार्य शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से चंडौस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। जिले में भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। एमएलसी डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकारों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा नेता विजय कुमार पप्पू ने भी विचार व्यक्त किए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह ने सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी आदि का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भोला सिंह, हृदेश चौहान, जेई मनोज कुमार, एडीओ पंचायत सतीश चौधरी, एडीओ जितेंद्रपाल सिंह, डॉ.धर्मवीर सिंह चौहान, बेबी प्रधान, प्रधान रामप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed