फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proposal worth Rs 2 crore passed in the board meeting of Chandaus Nagar Panchayat

Aligarh News: चंडौस नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास

Sun, 18 Jan 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 18 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Proposal worth Rs 2 crore passed in the board meeting of Chandaus Nagar Panchayat
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को चेयरमैन डॉ. डीएस भारती की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अधिकारी रेनू यादव की मौजूदगी में सभी 11 वार्ड सदस्यों ने विकास कार्याें के 20 प्रस्ताव पेश किए जिनमें दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बीते वर्ष के अधूरे कार्याें पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के अनुसार पास प्रस्तावों में वार्ड संख्या तीन भीमनगर में 30 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, वार्ड संख्या चार में कंबल वितरण सहित साकीपुर मंदिर के लिए 40 मीटर के करीब इंटरलाॅकिंग सड़क शामिल है। वार्ड संख्या पांच में हैंडपंप और पुलिया, नई बस्ती के कुछ हिस्से में चार इंटरलॉकिंग सड़क व तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वार्ड संख्या सात के काली मंदिर मार्ग पर करीब 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, ठाकुर मरघट की चहारदीवार, ऊंचा द्वार और राधा चौक का सुंदरीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

वार्ड संख्या आठ के खैर अड्डा टेंपो स्टैंड पर यात्री शेड व हैंडपंप, वार्ड नंबर दस नगला जाट में इंटरलॉकिंग सड़क, नाली सहित पांच प्रस्ताव पास किए गए हैं। वार्ड नंबर 11 नई बस्ती में पोखर से पानी की निकासी, चार इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक, दो और छह के सदस्यों ने बैठक में कोई प्रस्ताव नही दिया। वार्ड संख्या नौ के भाजपा सदस्य विनोद गुप्ता ने नगर पंचायत की जमीनों पर हो रहे कब्जे हटवाने, रास्तों पर गोबर डालने, बुग्गी खड़ी करने और गलियों में अतिक्रमण हटवाने के साथ ऐसे लोगों के चालान काटने की मांग की।

धनराशि आने के साथ कराए जाएंगे काम
अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने कहा कि जैसे-जैसे धनराशि आएगी उसी के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने कहा कि बजट के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में लिपिक धर्मेंद्र सिंह राना, वार्ड सदस्य ऋषि शर्मा, विनोद गुप्ता, नरेंद्र सारस्वत, अर्पित चौहान, राहुल योगी, माजिद पठान, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।


विधायक निधि से लगेंगी हाई मास्ट लाइटें

विधायक निधि से कस्बे में सात हाई मास्ट लाइटें लगेंगी। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने नगर पंचायत के सात वार्डों के लिये सात हाई मास्क लाइटें दी हैं। इनको लगाने का काम किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इन लाइटों के लगने से कस्बे की प्रकाश व्यवस्था में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed