{"_id":"67cf304ab01f424e4f05c67d","slug":"property-tax-dues-on-amu-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Property Tax: दो नोटिस के बाद एमएयू ने जमा किया 12.72 करोड़ रुपये संपत्ति कर,अब भी 15.53 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Property Tax: दो नोटिस के बाद एमएयू ने जमा किया 12.72 करोड़ रुपये संपत्ति कर,अब भी 15.53 करोड़ बकाया
Tue, 11 Mar 2025 04:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:03 AM IST
सार
एएमयू की 40 संपत्तियों पर नगर निगम का करीब 27.25 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम के कर विभाग ने जनवरी और फरवरी में इसकी वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद 12.74 करोड़ रुपये का संपत्ति कर नगर निगम में जमा कर दिया है। अभी भी निगम का एएमयू पर 15.53 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
विज्ञापन
एएमयू की 40 संपत्तियों पर नगर निगम का करीब 27.25 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम के कर विभाग ने जनवरी और फरवरी में इसकी वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया था। इस पर एएमयू ने पहले दो-तीन किश्तों में 4.86 करोड़ रुपये जमा किया था। इसके बाद फिर नगर आयुक्त के आदेश पर कर विभाग मार्च में नोटिस जारी कर रहा था मगर उच्चाधिकारियों ने एएमयू के अधिकारियों से बकाया जमा करने के लिए बात की।
विज्ञापन
इस पर नोटिस तो नहीं जारी हुआ, लेकिन लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते एएमयू ने 10 मार्च को 7.86 लाख रुपये का एकमुश्त बकाया जमा कर दिया। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि एएमयू सात सालों से बकाया संपत्ति जमा नहीं कर रहा था। नोटिस जारी होने के बाद एएमयू 12.72 करोड़ रुपये जमा कर दिया है। अब एएमयू पर 15.53 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन