Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prohibition on carrying material containing sulfur and potash in Aligarh exhibition

Aligarh Exhibition: नुमाइश में गंधक व पोटाश युक्त सामग्री ले जाने पर रोक, कार्टेज ब्लास्ट से दो हुए थे घायल

Tue, 14 Feb 2023 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 04:27 PM IST
सार

गंधक व पोटाश से बने प्लास्टिक के कार्टेज के कारण नुमाइश में हुई घटना को देखते हुए एडीएम सिटी व प्रभारी अधिकारी मीनू राणा ने एसीएम प्रथम, सीओ द्वितीय व अग्निशमन अधिकारी की एक टीम गठित की है। यह टीम गंधक व पोटाश से बने इस प्रकार के किसी भी कार्टेज की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
Prohibition on carrying material containing sulfur and potash in Aligarh exhibition
अलीगढ़ नुमाइश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की नुमाइश में सोमवार शाम को टॉय गन बारूद बुलेट में ब्लास्ट होने से दो युवक झुलस गए थे। घटना के बाद नुमाइश प्रशासन प्रदर्शनी में गंधक व पोटाश युक्त सामग्री ले जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही घटना के दृष्टिगत निगरानी टीम भी बनाई गई है।

विज्ञापन


गंधक व पोटाश से बने प्लास्टिक के कार्टेज के कारण नुमाइश में हुई घटना को देखते हुए एडीएम सिटी व प्रभारी अधिकारी मीनू राणा ने एसीएम प्रथम, सीओ द्वितीय व अग्निशमन अधिकारी की एक टीम गठित की है। यह टीम गंधक व पोटाश से बने इस प्रकार के किसी भी कार्टेज की निगरानी करेगी। साथ ही नुमाइश में गंधक व पोटाश से बने किसी भी प्रकार के कार्टेज के आवागमन पर यह टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुए रोक लगाएगी।
विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर की कोतवाली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी रहीस नुमाइश, मेला एवं हाट पैंठ में दुकान लगाकार खिलौने वाली बंदूक (टॉय गन) एवं कारतूस बेचते हैं। इस बार भी उन्होंने नुमाइश में दुकान सजा रखी है। सोमवार को रहीस का बेटा अनस और भतीजा नुमान पुत्र सलीम दूसरी जगह दुकान लगाने को बोरे में खिलौना बंदूक एवं कारतूस एक बोरे में भरकर ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि रास्ते में उन्हें एक भीख मांगने वाले व्यक्ति ने रोक लिया। उन्होंने भीख में पैसे देने से मना किया तो भिखारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। इससे अनस और नुमान के हाथ में लगी बोरी गिर पड़ी। तभी कारतूस बारूद में जोरदार धमाका हुआ। उठी चिंगारी की चपेट में आकर अनस और नुमान बुरी तरह से हाथ एवं पैरों में झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस- पास के लोगों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed