{"_id":"5ce4601ebdec2207066ca43d","slug":"proficiency-of-amu-girls-school-achieved-97-percent-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 प्रतिशत अंक हासिल कर एएमयू गर्ल्स स्कूल की टॉपर बनीं दक्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 प्रतिशत अंक हासिल कर एएमयू गर्ल्स स्कूल की टॉपर बनीं दक्षिता
Wed, 22 May 2019 02:16 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
दक्षता द्विवेदी अपने परिवार के साथ खुशी मनाती।
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पार्ट सेकेंड (कक्षा 10) 2019 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। एएमयू गर्ल्स स्कूल की दक्षिता द्विवेदी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि एएमयू सिटी स्कूल के छात्र तुषार कांत एवं आयुष वार्ष्णेय ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सिटी स्कूल के ही मानवेंद्र सिंह होल्कर ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
जनकपुरी कॉलोनी निवासी दक्षिता द्विवेदी ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। जबकि प्रिंस नगर मेलरोज बाईपास निवासी तुषार कांत एवं प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी निवासी आयुष वार्ष्णेय ने समान रूप से 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। करहला बागड़ी शहरी मदनगढ़ी निवासी मानवेंद्र सिंह होल्कर ने 500 में से 482 अंक प्राप्त किए हैं।
इस परीक्षा में सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, एसटीएस स्कूल, एएमयू सिटी स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल, अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेंज्ड तथा एएमयू एबीके हाई स्कूल ब्वायज एंड गर्ल्स के 1387 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम 92.43 प्रतिशत रहा। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबौरी तथा मेंबर सेक्रेटरी एएमयू बोर्ड प्रो. असफर अली खान ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
डॉक्टर बनना चाहती है दक्षिता
एएमयू की सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पार्ट सेकेंड (कक्षा 10) में टॉप करने वाली दक्षिता द्विवेदी डॉक्टर बनकर मानवता एवं देश की सेवा करना चाहती हैं। रामघाट रोड, जनकपुरी कॉलोनी निवासी दक्षिता के पिता सुबोध द्विवेदी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं। माता माधवी द्विवेदी गृहणी हैं। दक्षिता की दो बड़ी बहनें हैं, जिसमें इला द्विवेदी बैंक की तैयारी कर रही हैं और सुजाता द्विवेदी एएमयू में बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। दक्षिता को पढ़ने के अलावा कविता आदि लिखने का शौक है। दक्षिता की मां माधवी कहती हैं कि दक्षिता हर कार्य में दक्ष है। जो भी करती है परफेक्ट करती है। घर में बहनों के साथ शतरंज खेलती है।