{"_id":"60a16a9a8ebc3e58796772e1","slug":"professor-nasruddin-and-retired-professor-dr-abu-bakar-passed-away-city-office-news-ali2632607158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर नसरुद्दीन और रिटायर प्रोफेसर डॉ. अबू बकर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर नसरुद्दीन और रिटायर प्रोफेसर डॉ. अबू बकर का निधन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद नसीरुद्दीन का अलीगढ़ में निधन हो गया। वह 55 साल के थे। एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि प्रोफेसर नसीरुद्दीन का निधन विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी क्षति है। वह एक उत्कृष्ट शिक्षक थे, जिन्हें छात्रों द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता था।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि प्रोफेसर नसीरुद्दीन को उनके मित्र, सहकर्मी और छात्र हमेशा याद रखेंगे। प्रोफेसर नसीरुद्दीन ने उच्च स्तरीय पत्रिकाओं में कई पत्र प्रकाशित किए, एक पुस्तक लिखी, पुस्तक अध्याय लिखे, और कई पुस्तकों का संपादन किया। उन्हें 1999 में व्याख्याता के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर पदोन्नत किया गया था।
इसके अलावा एएमयू के रिटायर प्रोफेसर डॉ. अबू बकर का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुहेल अहमद आजमी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. अबू बकर के निधन से जो खाली स्थान हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता।