{"_id":"63f4c1897c9d26dd87007dce","slug":"professor-badruduzza-khan-became-the-principal-of-ak-tibbia-college-aligarh-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: तिब्बिया कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. बदरुदुज्जा, ओपीडी बढ़ाना होगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: तिब्बिया कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. बदरुदुज्जा, ओपीडी बढ़ाना होगी प्राथमिकता
Tue, 21 Feb 2023 06:35 PM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस
इकराम वारिस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:35 PM IST
सार
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने यूनानी मेडिसिन फैकल्टी के मोआलीजात विभाग के प्रोफेसर बदरुदुज्जा खान को अजमल खां तिब्बिया कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन
अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बदरुदुज्जा खान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खां तिब्बिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बदरुदुज्जा खान बन गए हैं। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। प्राचार्या प्रो. शगुफ्ता अलीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए यूनानी मेडिसिन फैकल्टी के मोआलीजात विभाग के प्रोफेसर बदरुदुज्जा खान को अजमल खां तिब्बिया कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया है। प्रो. बदरुदुज्जा खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बखूबी निर्वहन करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि ओपीडी जो कम है, उसे और ज्यादा बढ़ाएंगे। मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं और बेहतर मुहैया कराई जाएंगी।