फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SV College professor who sent objectionable messages

मान जाओ, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा: आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले एसवी कॉलेज प्रोफेसर से हाथापाई, जांच कमेटी बनी

Fri, 30 May 2025 07:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 07:47 AM IST
सार

पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब कॉलेज प्रबंधन ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उसने एसएसपी और महिला आयोग से शिकायत की थी। छात्रा ने पत्र में लिखा कि प्रोफेसर ने उससे कहा था कि वह दो साल से उससे प्यार करता है...। अगर वह नहीं मानी तो अंजाम भुगतना होगा।

विज्ञापन
SV College professor who sent objectionable messages
प्रोफेसर को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में प्रोफेसर पर कॉलेज पास आउट छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा है। 28 मई शाम छात्रा द्वारा पुलिस को शिकायत भेजने के बाद 29 मई सुबह छात्र नेताओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस पर प्रोफेसर ने खुद को कॉलेज के एक कक्ष में बंद कर लिया। पुलिस किसी तरह प्रोफेसर को कॉलेज से बचाकर ले गई। इस दौरान छात्राओं ने प्रोफेसर से हाथापाई व धक्कामुक्की तक कर दी।

विज्ञापन


सीओ द्वितीय के अनुसार, 28 मई शाम एक छात्रा ने खुद को एसवी कॉलेज से पास आउट बताते हुए शिकायत एसपी सिटी व राज्य महिला आयोग को व्हाट्सएप पर भेजी। उसने खुद का मुंह बांधकर कहानी बताते हुए वीडियो भी भेजा है। गोपनीय नाम से भेजी गई शिकायत में कॉलेज के दूसरे समुदाय के एक प्रोफेसर पर आरोप लगाए कि वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेजते हैं। नंबर बढ़ाने, पीएचडी कराने व प्रोफेसर बनवाने तक का लालच दिया। एक दिन सेंटर प्वाइंट के पास बुलाकर अपनी पत्नी के विषय में आपत्तिजनक बात कहकर घर बुलाने व शादी रचाने व रिश्ते बनाने तक का प्रस्ताव रखा। छात्रा वहां से किसी तरह बचकर आई। शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर, सुबह इस जानकारी पर छात्र नेता बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, अजय तोमर की अगुवाई में तमाम हिंदू छात्रा कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने दिसंबर में कॉलेज की महिला प्रोफेसर से व्हाट्सएप पर लिखित शिकायत की थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रोफेसर को निलंबित करने व पुलिस कार्रवाई की मांग की। इस बीच जमकर हंगामा व नोकझोंक हुई। आरोप लगा कि वह कई छात्राओं संग ऐसा कर चुका है। अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने पर प्रोफेसर को सामने लाया गया। उनके मोबाइल व लैपटॉप को पुलिस ने ले लिया। बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय समिति से 48 घंटे में जांच के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। पुलिस प्रोफेसर को अपने साथ ले गई। कॉलेज प्रशासन द्वारा पुलिस को लिखित में दिए जाने पर प्रोफेसर को सुपुर्द कर दिया। प्रदर्शन में विवेक, नितिश, अरुन, पूरन,गर्व, कौशल, राणा, आकाश, मनोज, विपुल, अजय, सोनू, पवित्र, सुनील, रिषभ, सनी आदि थे।
प्रोफेसर को थाने ले जाती पुलिस

प्रोफेसर पर लगे आरोपों के संबंध में 5 सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेताओं को यही समझाकर शांत कर भेजा गया है। - प्रो. ब्रजेश कुमार, प्राचार्या, एसवी कालेज
मामले में पुलिस स्तर से भी जांच की जा रही है। व्हाट्सएप पर शिकायत भेजने वाली कॉलेज की छात्रा जिले से बाहर है। उसे बुलाया गया है। उसके आने पर बयान की प्रक्रिया होगी। साथ में कॉलेज प्रशासन ने अपनी ओर से लिखित में दिया है कि वे जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने तक मामले में पुलिस कार्रवाई न की जाए। - राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय

छात्रा जिले से बाहर, बुलाया गया

जिस छात्रा की ओर से यह शिकायत की गई है। वह जिले से बाहर है। उसे पुलिस द्वारा बुलाया गया है, ताकि बयान हो सकें। साथ में साक्ष्यों की जांच हो सके। इसके लिए प्रोफेसर के मोबाइल व लैपटॉप को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
प्राचार्य के सामने हंगामा करते छात्र नेता
मान जाओ... नहीं तो अंजाम भुगतना होगा
पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब कॉलेज प्रबंधन ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उसने एसएसपी और महिला आयोग से शिकायत की थी। छात्रा ने पत्र में लिखा कि प्रोफेसर ने उससे कहा था कि वह दो साल से उससे प्यार करता है...। अगर वह नहीं मानी तो अंजाम भुगतना होगा।

पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज की पूर्व छात्रा है। प्रोफेसर उसे नेट पास करा कर प्रोफेसर बनाने का लालच देता था और व्हाटसएप काल पर अश्लील बातें करता था। उससे निजी फोटो मंगवाता था। अंग्रेजी की प्रसिद्ध कवियत्री से उसकी तुलना करता था। अपनी पत्नी को बुरा भला कहता था। एक बार उसने उसे घंटाघर के पास बुलाया और रिश्ता रखने का प्रस्ताव सामने रखा। छात्रा ने जब धर्म का हवाला दिया तो उसने कहा कि तुम हमारे धर्म आ जाओ, उद्धार हो जाएगा। छात्रा ने पत्र में लिखा है कि उसने कॉलेज प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसकी गोपनीय जांच होनी चाहिए।

एक प्राचार्य भी कर चुके है महिला प्रोफेसर का मेसेज

एक प्राचार्य भी कर चुके है महिला प्रोफेसर का मेसेजअलीगढ़। शहर का एक और कॉलेज भी ऐसी घटना के कारण चर्चा में आ चुका है। शिकायतकर्ता अनुज ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से शासन तक की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ए कॉलेज के प्राचार्य ने ग्रुप में आई लव यू का मेसेज कर दिया था। जिसे बाद में डीलिट करा दिया गया। बाद में प्राचार्य ने कहा था कि गलती से मेसेज चला गया था।

छात्राओं के यौन शोषण में फंसा था हाथरस का प्रोफेसर
हाथरस में पीसी बागला कॉलेज के प्रोफेसर डाॅ. रजनीश पर कई छात्राओं को नौकरी दिलाने और परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का लालच देकर उनका यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पुलिस प्रोफेसर डाॅ.रजनीश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वह इस समय अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed