{"_id":"6a501448ed2bab15df053cab","slug":"prof-vedvati-has-compiled-a-record-of-aligarhs-past-aligarh-news-c-2-gur1004-1016380-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रो. वेदवती ने संजोया अलीगढ़ के अतीत का दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रो. वेदवती ने संजोया अलीगढ़ के अतीत का दस्तावेज
विज्ञापन
प्रोफेसर वेद वती राठी।
- फोटो : samvad
अलीगढ़ के ऐतिहासिक सफर और अतीत के सुनहरे पन्नों को डीएस कॉलेज की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. वेदवती राठी ने बेहद खूबसूरती से संजोया है। उनका यह अनूठा संग्रह आइना-ए-अलीगढ़ शहर के इतिहास का एक प्रामाणिक और शानदार दस्तावेज बनकर उभरा है।
प्रो. राठी ने साल 1804 में अलीगढ़ के जिला बनने से लेकर अब तक के सफर के विभिन्न पड़ावों को पूरी सजगता और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ संकलित किया है। इस संग्रह में अलीगढ़ के उस दौर का जिक्र है जब शहर की पहचान यहां की ऐतिहासिक सरायों से हुआ करती थी।
उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों के नामकरण के पीछे की दिलचस्प कहानियों को भी उजागर किया है। इसमें जिले के पहले कलेक्टर कर्नल रसल के नाम पर रसलगंज बनने से लेकर अंग्रेज व्यापारी क्लॉक के नाम पर किलाटगंज बसने तक का पूरा ब्योरा दर्ज है। उनका यह शोध भावी पीढ़ी के लिए अलीगढ़ को समझने का एक बेहतरीन जरिया साबित होगा।
विज्ञापन
संग्रह में दर्ज अलीगढ़ के ऐतिहासिक मील के पत्थर
1836- जिले के पहले ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च की स्थापना।
1846- शहर के पहले हेड पोस्ट ऑफिस (मुख्य डाकघर) की शुरुआत।
1855- दिल्ली से टूंडला के बीच पहली बार दौड़ी ट्रेन का ऐतिहासिक पल।
1860- फ्रांसीसियों द्वारा संचालित शहर के पहले आधुनिक अस्पताल का जिक्र।