{"_id":"67cfc27b87ca4a180b0dc9fa","slug":"prof-mohammad-mohsin-khan-became-the-pro-vice-chancellor-of-amu-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: प्रो मोहम्मद मोहसिन खान बने प्रो-वाइस चांसलर, यूनिवर्सिटी एफओ को देख रहे हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: प्रो मोहम्मद मोहसिन खान बने प्रो-वाइस चांसलर, यूनिवर्सिटी एफओ को देख रहे हैं काम
Tue, 11 Mar 2025 10:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:26 AM IST
सार
प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान वर्तमान में यूनिवर्सिटी के वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 2014-2016 तक कॉमर्स संकाय के डीन और 2016-2019 तक कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने तीन से अधिक वर्षों तक प्रॉक्टर के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
एएमयू के नए प्रो-वीसी प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान
- फोटो : विवि
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान को विश्वविद्यालय का प्रो-वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। लगभग एक साल पहले प्रो. नईमा खातून के कुलपति बनने के बाद उनके पति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
प्रो. खान को उच्च शिक्षा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वह यूनिवर्सिटी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2014-2016 तक कॉमर्स संकाय के डीन और 2016-2019 तक कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने तीन से अधिक वर्षों तक प्रॉक्टर के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वह यूनिवर्सिटी के वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अब तक 15 पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। चार शोधार्थी उनके निर्देशन में कार्य कर रहे हैं। प्रो. खान ने कई प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है, जिनमें भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित नया मध्यम वर्ग: बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता बाजार पर प्रभाव-दिल्ली एवं एनसीआर का एक अध्ययन (2017-19) प्रमुख हैं।
विज्ञापन