फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prof. Avnish Kumar Singh became president of DS College Teachers Association

Aligarh News: डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रो. अवनीश, डॉ. विशाल चुने गए सचिव

Tue, 07 Nov 2023 08:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 08:07 PM IST
सार

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए प्रो. अवनीश कुमार सिंह व प्रो. निर्मेश कुमार सेंगर के बीच मुकाबला था। प्रो. अवनीश ने प्रो. निर्मेश कुमार सिंह सेंगर को 20 मतों से हरा दिया। सचिव पद के लिए डॉ. विशाल कुमार यादव व डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला था। डॉ. विशाल ने डॉ. दिनेश कुमार गुप्त को 23 मतों से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Prof. Avnish Kumar Singh became president of DS College Teachers Association
डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के चुनाव के बाद विजेता पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में डीएस कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार सिंह और सचिव डॉ. विशाल कुमार यादव चुने गए। 7 नवंबर को गणित विभाग के सभागार में शिक्षक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व संयुक्त सचिव (महिला) पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए प्रो. अवनीश कुमार सिंह व प्रो. निर्मेश कुमार सेंगर के बीच मुकाबला था। प्रो. अवनीश (67) ने प्रो. निर्मेश कुमार सिंह सेंगर (47) को 20 मतों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. पुष्पेंद्र सिंह यादव व डॉ. कमलेश सिंह आमने-सामने थे। डॉ. पुषेंद्र (84) ने डॉ. कमलेश (30) को 54 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन


सचिव पद के लिए डॉ. विशाल कुमार यादव व डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता के बीच मुकाबला था। डॉ. विशाल (68) ने डॉ. दिनेश कुमार गुप्त (45) को 23 मतों से शिकस्त दी। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अनुराग मिश्रा (61) ने डॉ. रुचिन कुमार वर्मा (53) को 8 मतों से हराया। संयुक्त सचिव (महिला) पद पर डॉ. पूजा सिंह (66) ने डॉ. रुखसाना बेगम (48) को 18 मतों से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव संयोजक प्रो. भारत सिंह, प्रो. अंजुल सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. योगेश चौधरी व चुनाव अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. एचएन सिंह के निर्देशन व पर्यवेक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर रम्पुटा अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. रक्षपाल सिंह, प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed