फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Production begins at Unit No. 7 of the thermal power project.

Aligarh News: तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट से उत्पादन शुरू

Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Production begins at Unit No. 7 of the thermal power project.
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की सात नंबर यूनिट दो सप्ताह बाद बिजली की मांग बढ़ने पर लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर चालू की गई। यह यूनिट दोपहर करीब दो बजे चालू हुई और शाम 5:15 बजे लोड पर आ गई।
विज्ञापन

वर्तमान में नौ नंबर यूनिट लगभग एक सप्ताह से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। सात नंबर यूनिट से 67 मेगावाट, आठ नंबर यूनिट से 178 मेगावाट और दस नंबर यूनिट से 516 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इनकी कुल उत्पादन क्षमता क्रमशः 110, 250 और 660 मेगावाट है। महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि चारों यूनिटें पूरी क्षमता से चलने पर 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगी, लेकिन अभी कुल 761 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed