फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Product quality easily checked with BIS Care app

Aligarh News: बीआईएस केयर एप से होगी प्रोडक्ट की गुणवत्ता आसानी से चैक, शिकायत भी करा सकते हैं दर्ज

Sat, 24 Dec 2022 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में बीआईएस केयर एप और बीआईएस एक्ट की जानकारी दी गई। बीआईएस केयर एप अनूठा एप है, जिससे किसी प्रोडक्ट की क्वालिटी चैक की जा सकती है।

विज्ञापन
Product quality easily checked with BIS Care app
प्रोडक्ट क्वालिटी पर कार्यशाला में डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर मार्केट से कोई प्रोडक्ट खरीदा है, तो अब उसकी गुणवत्ता को आसानी से चैक किया जा सकता है। साथ ही अगर गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो एप से शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। दर्ज शिकायत का 90 दिन के अंदर निस्तारण करने का प्राविधान है।

विज्ञापन

    
अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में वस्तु गुणवत्ता के सम्बन्ध में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन कलैक्ट्रेट में किया गया। कार्यशाला में  बीआईएस एक्ट व बीआईएस केयर एप पर भी चर्चा हुई। भारतीय मानक ब्यूरो, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा वस्तु गुणवत्ता के सम्बन्ध में नोएडा शाखा कार्यालय के उपनिदेशक जितेन्द्र कुमार एवं सहायक निदेशक हेमन्त कुमार ने डीएम, एसएसपी एवं सीडीओ की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन


मोबाइल के प्ले स्टोर से बीआईएस केयर एप को इंस्टॉल किया जाता है, जिसकी सहायता से बड़ी आसानी से उत्पाद की गुणवत्ता के बारे में जानकारी कर सकते हैं। इसके साथ ही एप के माध्यम से शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं जिसका 90 दिन के भीतर निस्तारण किये जाने का प्राविधान है। बीआईएस एक्ट का उल्लंघन करने पर विभिन्न धाराओं में 01-02 वर्ष कारावास या 02 लाख रूपये तक का जुर्माना दोषी पर किये जाने का प्राविधान है। यदि कोई व्यक्ति या कम्पनी बार-बार नियमों का उल्लंघन करती है तो यह जुर्माना कम से कम 05 लाख, आभूषण की गुणवत्ता के मामले में आभूषण की कीमत के 10 गुणा तक जुर्माना किये जाने का प्राविधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना 1946 में की गयी। वर्तमान में भारतीय मानक ब्यूरो के पास अपनी 05 क्षेत्रीय शाखाएं, 08 लैब एवं 280 निजी क्षेत्र की लैब हैं। बीआईएस 05 कोड एक्टिविटी के आधार पर कार्य करती है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में 40 हजार से अधिक सदस्य हैं। हॉलमार्क, अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, इको मार्क, मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन स्कीम एवं आईएसआई मार्क के साथ ही विभिन्न प्रकार के लिंक एवं एप के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गयी। 


कार्यशाला में एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, डीडीओ भरत कुमार मिश्र, डीपीओ स्मिता सिंह, श्रेयश कुमार, बीएसए सतेन्द्र कुमार ढ़ाका, एक्सईएन पीडब्लूडी संजीव पुष्कर, एडीआई संदीप कुमार, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण पारिशा मिश्रा, एईएमआई वी0एस0 सुमन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed