फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proctor's palm breaks in students' beat

छात्रों की मारपीट में प्रॉक्टर की हथेली फटी

Sat, 18 Mar 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 18 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Proctor's palm breaks in students' beat
Proctor's palm breaks in students' beat - फोटो : Rupesh
एसवी कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव करने के दौरान धारदार हथियार से चीफ प्रॉक्टर की हथेली फट गई, जिसमें चार टांके लगे हैं। घटना दोपहर 12 बजे की है। फीस क्लियर कराने को लेकर लगी लाइन में आगे घुसने पर छात्रों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद 5-6 छात्रों ने बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को पीट दिया। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। इसलिए शुक्रवार को प्रवेश पत्र पाने के लिए प्राचार्य कक्ष के ऊपर काउंटर नंबर तीन पर छात्र अपनी फीस क्लियर करा रहे थे। छात्रों की लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच एक छात्र लाइन में आगे लग गया, जिसका बीएससी छात्र लखन कुमार वार्ष्णेय ने विरोध किया। इस पर उसकी लखन से तीखी नोकझोंक हो गई और मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद चीफ प्रॉक्टर डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय से लखन ने छात्र की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रॉक्टर ने छात्र को चांटा मारकर पीछे जाने को कहा। इससे नाराज होकर वह लखन को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह 5-6 लड़कों के साथ कॉलेज पहुंचकर लखन को पीटने लगा। उसे बचाते समय प्रॉक्टर की चाकू या धारदार हथियार से बायीं हथेली फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे में आरोपी छात्र भागने में सफल रहे। खबर पाकर गांधीपार्क थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे, अचल चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के पिता शिवकुमार ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कॉलेज से बर्खास्त करने की तहरीर दी, जो प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने थाना गांधीपार्क को दे दी है। उधर, प्रॉक्टर ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed