फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Process to cancel school recognition begins

Aligarh News: स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, स्कूली बस से गिरकर हुई थी छात्रा की मौत

Sun, 08 Mar 2026 05:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Mar 2026 05:52 PM IST
सार

छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल बस से घर लौट रही थी। स्पीड ब्रेकर पर बस उछलने से छात्रा बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गई और पहिये की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Process to cancel school recognition begins
स्कूल बस का टूटा हुआ फर्श - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में स्कूली बस के टूटे फर्श से गिरकर मासूम छात्रा की मौत के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने स्कूल प्रबंधन से शनिवार तक स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में जवाब न मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी गंगीरी से इस संबंध में तत्काल आख्या मांगी गई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल, दादों सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 तक मान्यता प्राप्त स्कूल है। शनिवार को छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल बस से घर लौट रही थी। गांव नगला बंजारा के पास स्पीड ब्रेकर पर बस उछलने से छात्रा बस के टूटे फर्श से नीचे गिर गई और पहिये की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: चलती स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा पहिये से कुचली, हुई मौत, जमकर हंगामा और लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को अभिलेखों व मान्यता संबंधी दस्तावेजों के साथ एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed