फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Process of financial assistance to SOG constable family started

Aligarh: एसओजी सिपाही परिवार को आर्थिक मदद की प्रक्रिया शुरू, दरोगा की हालत स्थिर

Sat, 20 Jul 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 09:52 PM IST
सार

एसओजी सिपाही के परिवार को मुआवजा व क्लेम संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं दरोगा की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर 22 जुलाई या 23 जुलाई तक आगे का अपडेट देंगे। तभी कुछ पता चलेगा कि उसे कितनी गंभीर चोट है और आगे कितने दिन और लगेंगे।

विज्ञापन
Process of financial assistance to SOG constable family started
मृतक एसओजी सिपाही व घायल दरोगा - फोटो : पुलिस

विस्तार

गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश के दौरान दरोगा की पिस्टल से गोली चलने से सिपाही की मौत और दरोगा के जख्मी होने के मामले में जांच जारी है। इसी क्रम में 20 जुलाई से सिपाही परिवार को मुआवजा व क्लेम संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दरोगा की हालत स्थिर बनी हुई है। इधर, मजिस्ट्रेटी जांच के संबंध में एडीएम प्रशासन ने लोगों से साक्ष्य मांगना व मौके पर मौजूद स्टाफ से बयान दर्ज कराने आने के लिए सूचना भिजवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


घटना 17 जुलाई की मध्य रात्रि की है। जब गोकशों के आने की सूचना पर गभाना पुलिस के साथ गांधीपार्क के दरोगा व एसओजी टीम सुमेरपुर के जंगलों में पहुंची थी। तभी दरोगा अजहर हसन की पिस्टल लॉक होने पर गांधीपार्क थाने के दरोगा राजीव ने सही करने के लिए ले ली। इसी दौरान चली गोली से खुद दरोगा राजीव जख्मी हो गया और पीछे चल रहे एसओजी सिपाही याकूब की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में परिवार को मुआवजे के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके संबंध में शनिवार को आवेदन भरवाए जाने की व्यवस्था की गई। वहीं, एक दिन का वेतन आने वाले माह के प्रथम सप्ताह में एकत्रित कर दे दिया जाएगा। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दरोगा की हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर 22 जुलाई या 23 जुलाई तक आगे का अपडेट देंगे। तभी कुछ पता चलेगा कि उसे कितनी गंभीर चोट है और आगे कितने दिन और लगेंगे। वहीं इस मामले में एडीएम प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच शुरू करते हुए लोगों से साक्ष्य व बयान तलब किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed