{"_id":"64ad8d64e04bf21bb90e4378","slug":"pro-kabaddi-league-in-aligarh-from-september-30-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रो कबड्डी लीग 30 सितंबर से, खेलेगा अलीगढ़-खिलेगा अलीगढ़ थीम पर होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रो कबड्डी लीग 30 सितंबर से, खेलेगा अलीगढ़-खिलेगा अलीगढ़ थीम पर होगा आयोजन
Tue, 11 Jul 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:42 PM IST
सार
शेखर सराफ फाउंडेशन के बैनर तले जिला कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से होने जा रही अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग-3 के संबंध में हॉस्पिटल स्थित कार्यालय पर मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
शेखर सर्राफ फाउंडेशन द्वारा जिला कबड्डी एसोसिएशन के साथ बैठक करते सुमित सर्राफ, संजय माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितंबर में खेलेगा अलीगढ़ खिलेगा अलीगढ़ थीम पर अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग होगी। इसके लिए 15 सितंबर से जिले के सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालय के 200 स्कूल और कॉलेजों में मशाल रैली पहुंचेगी। 30 सितंबर से लीग शुरू होगी।
विज्ञापन
शेखर सराफ फाउंडेशन के बैनर तले जिला कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से होने जा रही अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग-3 के संबंध में हॉस्पिटल स्थित कार्यालय पर मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रो कबड्डी लीग 30 सितंबर से होगी। विजेता टीम के कबड्डी प्रशिक्षकों को पुरस्कार स्वरूप अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय कबड्डी एकेडमी खोलने के लिए सभी संसाधन शेखर सराफ फाउंडेशन निशुल्क उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष उड़नपरी पीटी ऊषा से कराए जाने का प्रयास होगा। इस वार्ता का संचालन अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग के संस्थापक सदस्य संजय माहेश्वरी ने किया। मंडलीय ओलंपिक संघ के सचिव मजहर उल कमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तकनीकी समन्वयक मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन