फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Priyanka Gandhi Birthday

प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने गरीबों को भोजन कराया, बच्चों को केक बांटा

Wed, 13 Jan 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Birthday
प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अलग-अलग तरीके से उनका जन्मदिन मनाया। कहीं पर केक काटा गया। कहीं पर गरीबों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

उतर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और अलीगढ़ के प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद छर्रा के गांव भमोरी पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा। इस अवसर पर अनवर अकील, डॉ. सौरभ द्विवेदी, अभिषेक जैन, दिनेश शर्मा, धर्मराज सोनी, अरहम, प्रेमपाल, किशन जी बघेल, मोहम्मद सुहेब, गुड्डू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने जन्मदिन को दरिद्र नारायण सेवा के रूप में मनाया। खैर रोड स्थित मलिन बस्तियों में बच्चों में फल और केक वितरित किया। इस अवसर पर शाहिद खान, विंसेंट जोयल, अमजद हुसैन, मुंतजिर आमिर, दिलशाद, सागर सिंह तोमर, प्रदीप रावत, अनिल जैकब, बाबू रियान, मोहम्मद अनस, सचिन जैकब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने प्रियंका गांधी की दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन ने अचल ताल स्थित वाल्मीकि मंदिर पर गरीब लोगों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर अर्जुन शर्मा, सौरव जौहरी, लकी सूर्यवंशी, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
सपना पाड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती में कांग्रेस कैंप कार्यालय पर दिलीप शेखर के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जिला सचिव रामगोपाल रैना, मोतीलाल, श्याम सिंह चंचल, द्वारका प्रसाद, रजत अकेला, निर्मल चौहान, रोबिन, सुभाष, बबलू, दिवाकर, महेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश सचिव असद फारुख, वीरी सिंह बंजारा, तारिक ख्वाजा, तस्लीम मलिक, काजी वसीम अहमद, आलम शाह, सागर सिंह तोमर, मोहम्मद शारिक एडवोकेट, बॉबी खान, रमेश पंत आदि मौजूद थे।
युवक कांग्रेस ने युवाओं से नौकरी संवाद किया
युवा कांग्रेस की ओर से विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर नौकरी संवाद अभियान चलाया गया। इसमें बेरोजगारों की स्थिति पर चर्चा की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया।
प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के नेता राजकीय पुस्तकालय पहुंचे और यहां पर युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर रंजन राणा, रितेश यादव, किरण पाल सिंह, सौरभ राणा, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार कन्हाई, रुस्तम, नीरज कुमार, दैनिक पाल, हरीश कुमार, सतेंद्र, मनोज कुमार, अनिल कुमार, चमन, अतुल कुमार, राकेश, पवन कुमार आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी जनसूचना प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रदीप रावत ने राठी नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया। लोकेंद्र शर्मा, संतोष गौड़, लोकेश उपाध्याय, हेमंत शर्मा, चिराग वर्मा, गगन वर्मा, श्री पाल शर्मा, रामसेवक, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।

युवक कांग्रेस के नेता अदीब हसन ने जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए। इस अवसर पर मोहम्मद साहिल, सैयद अब्दुल्लाह, आदित्य यादव, पीयूष आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर शिवपाल यादव, अतुल सक्सेना, खलील अहमद, ठाकुर शकील, लालाराम रिंकू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed