{"_id":"5ed153fe8ebc3e905a08eed8","slug":"private-hospital-will-not-be-able-to-refer-patient-in-jn-medical-college-city-office-news-ali2348605188","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल अब जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज नहीं कर सकेंगे रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल अब जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज नहीं कर सकेंगे रेफर
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज से जिले में फैले कोरोना के मेडिकल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। अब निजी अस्पताल सिर्फ जिला प्रशासन की अनुमति पर किसी भी मरीज को हालत बिगड़ने पर दूसरे निजी अस्पताल के लिए ही रेफर करेंगे।
आईएमए के पदाधिकारियों और निजी अस्पताल संचालकों के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि वह अपने यहां भर्ती मरीजों को हालत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में नहीं भेजेंगे, निजी अस्पतालों के लिए उन्हें रेफर किया जाएगा। इस प्रक्रिया को करने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
इसके साथ ही अस्थमा, बीपी, शुगर के मरीजों को भर्ती करने के साथ ही उनका निजी लैब से कोविड परीक्षण कराना होगा। रिपोर्ट आने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देनी होगी। इधर, आईएमए के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि प्राइवेट लैब कोविड परीक्षण नहीं कर रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उनसे लिखित में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया है।