फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   private doctors association election

Aligarh: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, यह है पीडीए की नई टीम

Sun, 04 May 2025 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 11:31 PM IST
सार

अध्यक्ष पद पर डॉ. सुवेक वार्ष्णेय और आयुष वार्ष्णेय, सचिव पद पर डॉ. अनूप कुमार व डॉ. आयुष सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. निखिल कुमार व डॉ. ईशान और सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. आस्था व डॉ. रिंकी सिंघल के बीच मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
private doctors association election
प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (पीडीए) का चुनाव 4 मई को जीटी रोड स्थित एक होटल में हुआ। डॉ. सुवेक वार्ष्णेय अध्यक्ष, डॉ. अनूप कुमार सचिव और डॉ. निखिल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहन कर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


पीडीए का चुनाव पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. सुवेक वार्ष्णेय और आयुष वार्ष्णेय, सचिव पद पर डॉ. अनूप कुमार व डॉ. आयुष सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. निखिल कुमार व डॉ. ईशान और सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. आस्था व डॉ. रिंकी सिंघल के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


शहर के 223 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे से छह बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।  डॉ. सुवेक 190 मत, डॉ. अनूप 145 मत, डॉ. निखिल 161 मत और डॉ. आस्था 137 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत वार्ष्णेय, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. अभिषेक वार्ष्णेय ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. उमाकांत गुप्ता, डॉ. रजत प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, डॉ. अवधेश भारद्वाज, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. जैली, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. रश्मि रानी, डॉ. दिप्ती, डॉ. हर्ष, डॉ. एके सिंघल, डॉ. अंकुर सिंघल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed