{"_id":"6531667200bfe96645089f78","slug":"private-ambulance-entered-cm-convoy-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूक: सीएम के काफिले में घुसी निजी एंबुलेंस, अफसरों में मची अफरा-तफरी, बाद में अलग रास्ता देकर उसे निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूक: सीएम के काफिले में घुसी निजी एंबुलेंस, अफसरों में मची अफरा-तफरी, बाद में अलग रास्ता देकर उसे निकाला गया
Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:55 PM IST
सार
19 अक्तूबर दोपहर तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री का काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो रहा था। लोधा के पास आईटीएम कालेज, करसुआ हेलीपैड से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। तभी खैर की तरफ से एक निजी एंबुलेंस मुख्यमंत्री के काफिले में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
सीएम के काफिले में घुसती निजी एंबुलेंस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले में एक निजी एंबुलेंस के घुसने से कुछ देर के लिए अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद इस एंबुलेंस को काफिले से अलग रास्ता देकर निकाल दिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 अक्तूबर दोपहर तीन बजे के करीब मुख्यमंत्री का काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो रहा था। लोधा के पास आईटीएम कालेज, करसुआ हेलीपैड से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। तभी खैर की तरफ से एक निजी एंबुलेंस मुख्यमंत्री के काफिले में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
जिससे पुलिस अधिकारी परेशान हो गए। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस को काफिले से अलग रास्ता देकर निकाल दिया गया। विदित है कि आईटीएम कालेज करसुआ से लेकर राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय कई पुलिस कर्मियों की डयूटी लगी हुई थी। जिसमें सीओ इंस्पेक्टर, दरोगा, हैडकांस्टेबल व सिपाही शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी एंबुलेंस मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई थी।