फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prisoner dies under suspicious circumstances in Aligarh jail

अलीगढ़ कारागार: कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हार्ट अटैक से गई जान

Fri, 05 Sep 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:03 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि जीतू को पाइल्स और पीलिया की बीमारी थी। न्यायाधीश ने बाहर इलाज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन कारागार प्रशासन ने इलाज नहीं कराया।

विज्ञापन
Prisoner dies under suspicious circumstances in Aligarh jail
बंदी जितेंद्र की मौत के बाद जेल के गेट पर प्रदर्शन करते परिवार के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध कैदी की 4 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन


थाना गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू को दहेज हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने दस साल का कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। वह जिला कारागार में पिछले पांच साल से निरुद्ध था। 4 सितंबर की सुबह करीब छह बजे उसे सांस लेने में तकलीफ होने व पेट दर्द की शिकायत पर पहले जिला अस्पताल फिर जेएन मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां जितेंद्र उर्फ जीतू की माैत हो गई।
विज्ञापन

मृतक बंदी जितेंद्र उर्फ जीतू
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जीतू को पाइल्स और पीलिया की बीमारी थी। न्यायाधीश ने बाहर इलाज कराने के आदेश दिए थे, लेकिन कारागार प्रशासन ने इलाज नहीं कराया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तबीयत खराब होने पर जीतू को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed