फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prison Superintendent Alok Singh honors President Medal

जेल अधीक्षक आलोक सिंह को राष्ट्रपति पदक सम्मान

Sun, 27 Jan 2019 08:42 AM IST
Priyesh Mishra न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 27 Jan 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Prison Superintendent Alok Singh honors President Medal
आलोक सिंह - फोटो : Amar Ujala
 गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीगढ़ की पुलिस को भी सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न सम्मान  प्रदान किए गए हैं। जिला कारागार के जेल अधीक्षक आलोक सिंह को इग्नू (इंदिरा गांधी मुक्त विश्विविद्यालय) के माध्यम से सबसे अधिक बंदियों को शिक्षित करने के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ अलीगढ़ के हेड कांस्टेबल गेंदालाल को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजीपी पदक सम्मान और 38 वीं बटालियन पीएसी के एचसीपी तेजपाल सिंह को दीर्घकालीन सेवा पदक दिया गया है।
विज्ञापन


आलोक सिंह की पहली तैनाती 1991 में पौड़ी गढ़वाल के जिला कारागार में हुई। यहां पर वह 1995 तक रहे। मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले आलोक सिंह रुड़की, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खीरी, लखनऊ, बाराबंकी में भी तैनात रहे। इग्नू के माध्यम से उन्होंने सबसे ज्यादा बंदियों को शिक्षित कराया। उच्च शिक्षा भी दिलाई। इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से समय समय पर मेडिकल कैंप आयोजित कराए और बंदियों को स्वास्थ्य लाभ दिलवाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजीपी पदक सम्मान प्राप्त करने वाले  हेड कांस्टेबल गेंदालाल ने भी पुलिस विभाग में कई सराहनीय कार्य किए और अपनी कार्यशैली से जनता के बीच भी जगह बनाई। 38 वीं बटालियन पीएसी के एचसीपी तेजपाल सिंह ने भी पीएसी में लंबी और बेदाग सेवा दी, जिसके चलते उन्हें दीर्घकालीन सेवा पदक के लिए चुना गया। इसके अलावा जनपद स्तर पर भी पुलिस कर्मियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुलिस पदक से आज सम्मानित होंगे अफजल
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व रजिस्ट्रार सैयद मुहम्मद अफजल गणतंत्र दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान से सम्मानित होंगे। इन्हें यह पुरस्कार उनकी 25 वर्षों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से की गई सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान समय में सैयद मुहम्मद अफजल भोपाल (मध्य प्रदेश) में एडिशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।


इससे पहले भी सैयद मुहम्मद अफजल को उनकी सेवाओं के लिए विभिन्न पुरस्कारों एवं पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। सैयद अफजल एएमयू के छात्र एवं यूनिवर्सिटी लिटरेरी क्लब के सेक्रेटरी रह चुके हैं। अलबरकात एजूकेशन सोसाइटी के संयुक्त सचिव डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने बताया कि वह एएमयू के अतिरिक्त जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार रह चुके हैं। सैयद अफजल की सफलता पर अलबरकात एजूकेशन सोसाइटी के सदस्यों एवं अलीग बिरादरी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed