{"_id":"608b0e778ebc3ebd045cb0c3","slug":"prime-candidate-dies-commotion-to-postpone-election-city-office-news-ali262151662","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी की मौत, चुनाव स्थगित कराने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी की मौत, चुनाव स्थगित कराने के लिए हंगामा
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के नगौला गांव से प्रधान पद के एक प्रत्याशी की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। समर्थकों को जब इस बात का पता चला तो वह मतदान केंद्र पहुंच गए और चुनाव स्थगित कराने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे बाद जोनल मजिस्ट्रेट व सीओ द्वितीय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मतदान को दोबारा शुरू कराया।
नगौला गांव से प्रधान पद के लिए नामांकन कराने वाले कौशल कुमार पुत्र हरप्रसाद हाल निवासी रामनगर खैर रोड, अलीगढ़ की एक हफ्ते से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों के अनुसार उन्हें कुछ दिन पूर्व पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां वह उपचाराधीन थे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। सुबह 8:30 बजे जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची तो समर्थकों ने गांव के विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर चुनाव स्थगित कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर जोनल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ओझा व सीओ अनिल समानिया गांव पहुंच गए, उच्च अधिकारियों व चुनाव आयोग को मामले की जानकारी देकर दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इसके बाद ग्रामीणों को समझाया कि चुनाव स्थगित करना संभव नहीं है। इस पर ग्रामीण लौट गए। सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक मतदान बाधित रहा। ग्रामीणों के लौटने के बाद मतदान शुरू कराया गया