{"_id":"684c7a72a129f51807029b7d","slug":"prevented-from-performing-last-rites-on-marghat-land-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101215-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: विजयगढ़ के गांव चैनपुरा में मरघट की जमीन पर अंतिम संस्कार करने से रोका, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: विजयगढ़ के गांव चैनपुरा में मरघट की जमीन पर अंतिम संस्कार करने से रोका, हुआ हंगामा
Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:52 AM IST
सार
गांव निवासी ने शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। उसका कहना है कि उनकी जमीन मरघट के बगल से लगी है, जिसमें वह प्लाटिंग कर रहे हैं। यहां पर अंतिम संस्कार होने से उनके प्लाटों की कीमत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
चैनपुरा में मरघट की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए युवक ने रोका
- फोटो : संवाद
विस्तार
विजयगढ़ देहात के गांव चैनपुरा में 13 जून की शाम मरघट में एक युवक का अंतिम संस्कार करने से बगल के जमीन मालिक ने एतराज जताया और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। इससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची विजयगढ़ थाना पुलिस ने अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
गांव चैनपुरा निवासी कुमरपाल कुशवाहा (45) का बीमारी के चलते 13 जून की दोपहर करीब एक बजे निधन हो गया। शाम करीब चार बजे परिजन शव लेकर मरघट पर पहुंचे। इसी दौरान गांव निवासी जगदीश ने वहां पर शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। जगदीश का कहना है कि उनकी जमीन मरघट के बगल से लगी है, जिसमें वह प्लाटिंग कर रहे हैं। यहां पर अंतिम संस्कार होने से उनके प्लाटों की कीमत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
इस पर मृतक के परिजन सहित शव के साथ पहुंचे लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो विजयगढ़ देहात के इंचार्ज मदन मुरारी द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। लोगों को शांत कराते हुए पुलिस कर्मियों ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया इस मरघट में करीब सौ साल से अंतिम संस्कार हो रहे हैं। यह ग्रामसभा की नॉन जेड ए की जमीन है। इस जमीन पर लेखराज और सुरेश शर्मा ने अपने नाम से पट्टा करा रखा है, लेकिन वह दोनों भी वहां अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध नहीं करते। यह दोनों अपनी पट्टे की और जगह छोड़ने के लिए तैयार हैं।