फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pressure created for religious conversion, woman with three children thrown out of house

Aligarh News: धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, तीन बच्चों के साथ महिला को घर से निकाला

Fri, 22 Nov 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 03:09 AM IST
सार

शादी में छह लाख रुपये खर्च किए। इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। मायके से तीन लाख रुपये लाने के लिए पति, सास, ससुर, ननद व अन्य उसके साथ मारपीट करते थे। तंत्र क्रिया कराते और धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बनने के लिए भी दबाव बनाते हैं।

विज्ञापन
Pressure created for religious conversion, woman with three children thrown out of house
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला मुसलमान निवासी कामिनी देवी ने दहेज में तीन लाख रुपये मांगने और ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। इनका आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर ससुराल वालों ने दो बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बा निवासी कृष्ण मुरारी की पुत्री कामिनी ने बताया कि उसकी शादी 11 मार्च 2011 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सुशील पुत्र दिवाप सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी डी ब्लॉक के पीछे बैंक कॉलोनी थाना मझोला जिला मुरादाबाद के साथ हुई थी। शादी में उनके पिता ने छह लाख रुपये खर्च किए थे। इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन


मायके से तीन लाख रुपये लाने के लिए पति, सास राजकुमारी, ससुर दिवाप सिंह, ननद ममता देवी व संजू उसके साथ मारपीट करते थे। तंत्र क्रिया कराते और धर्मपरिवर्तन कर ईसाई बनने के लिए भी दबाव बनाते हैं। उसे बेटे प्रिंस (13) और कशिश (11) के साथ घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed