फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   president will also addresses on the ocassion of amu century year

प्रधानमंत्री के बाद एएमयू में राष्ट्रपति के संबोधन के लिए भी प्रयास जारी

Fri, 18 Dec 2020 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
president will also addresses on the ocassion of amu century year
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की शृंखला में प्रधानमंत्री मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी ऑनलाइन समारोह में आमंत्रित किए जाने की योजना है ताकि विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर तैयार की गई विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन राष्ट्रपति से कराया जाए। राष्ट्रपति के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भारत के राष्ट्रपतियों के संबोधन का लंबा सिलसिला रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कई बार आए और यहां पर दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कुलपति बनने के बाद डॉ. हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचे और उसके बाद कई बार एएमयू आए। प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आए और कैनेडी हॉल के ऐतिहासिक सभागार में अपना संबोधन किया। इस प्रकार शताब्दी वर्ष समारोह शृंखला के तहत अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के भी प्रयास किए जा रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि राष्ट्रपति के साथ-साथ अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री व अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के संबोधन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed