{"_id":"63ed42c726e746274a051294","slug":"president-honored-with-brass-statue-made-in-aligarh-aligarh-news-c-2-ali1009-45929-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लखनऊ इंवेस्टर्स समिट में जिस मूर्ति देकर राष्ट्रपति को किया सम्मानित, वह अलीगढ़ में बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लखनऊ इंवेस्टर्स समिट में जिस मूर्ति देकर राष्ट्रपति को किया सम्मानित, वह अलीगढ़ में बनी
Thu, 16 Feb 2023 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:12 AM IST
सार
समिट के लिए शासन के निर्देश पर यहां से मूर्तियां बनवाकर भेजी गई थीं। जिसमें से दो मूर्तियां चयनित कर उन्हें राष्ट्रपति को भेंट किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ में अलीगढ़ से गई मूर्ति को राष्टपति द्रौपदी मुर्मु को भेट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिन पीतल की मूर्तियों से सम्मानित किया गया। वे अलीगढ़ में बनवाई गईं और यहां से उन्हें उद्योग केंद्र के माध्यम से लखनऊ भेजा गया। यहां की बनी भगवान गणेश व सरस्वती की मूर्तियां मुख्यमंत्री व राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को आयोजन के मंच पर भेंट की गईं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में आर्टवेयर-हार्डवेयर क्षेत्र में मूर्तियों का निर्माण होता है। इसी क्रम में समिट में यहां के उत्पादों की स्टॉल भी लगी थी। यहां से मां सरस्वती की 28 किलो वजनी 28 इंच की मूर्ति व गणेश भगवान की 24 किलो वजनी 22 इंच की मूर्ति बनवाकर उद्योग केंद्र द्वारा भेजी गई। 15 मूर्तियां केके इंटरनेशनल, हनुमंत राम गांधी, स्मार्ट मूर्ति से तैयार कराकर भेजी गईं। उनमें से दो मूर्तियां राष्ट्रपति भेंट करने के लिए चयनित की गईं। मूर्ति निर्माता कपिल ने कहा कि मेरी फर्म में निर्मित मूर्तियों को चयनित किया गया। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
समिट के लिए शासन के निर्देश पर यहां से मूर्तियां बनवाकर भेजी गई थीं। जिसमें से दो मूर्तियां चयनित कर उन्हें राष्ट्रपति को भेंट किया गया। -बीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन