फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations to tighten security in medical-dental college

Aligarh News: मेडिकल-डेंटल कॉलेज में सुरक्षा सख्त करने की तैयारी

Tue, 05 May 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations to tighten security in medical-dental college
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा सख्त करने के लिए हुई बैठक में कुलपति, पीवीसी, प्रॉक्टर व अन्य। स्रोत :
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज व अस्पताल में सुरक्षा सख्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। दलालों पर भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षाकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में सुरक्षा व्यवस्था के ऑडिट पर मंथन किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. नईमा खातून ने की। बैठक में अस्पताल परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि एक विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इसके तहत परिसर में आवाजाही, सीसीटीवी कवरेज, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और भीड़ प्रबंधन पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन



बैठक में पीवीसी प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. इफ्फत असगर, प्रोङ सज्जाद अब्दुर रहमान, मेडिसिन के डीन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed