{"_id":"60df51978ebc3ecccd6882ee","slug":"preparations-started-for-block-pramukh-election-city-office-news-ali267101626","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू... भाजपा में दावेदारों की लाइन और विपक्ष सन्नाटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू... भाजपा में दावेदारों की लाइन और विपक्ष सन्नाटे में
विज्ञापन
आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मतदान होगा और शाम चार बजे तक नया अध्यक्ष सामने होगा। इस चुनाव में भाजपा-सपा के बीच टक्कर हो रही है। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियां की समीक्षा बैठक आगामी पांच जुलाई को होगी। इस चुनाव में भाजपा को छोड़ कर बाकी विपक्षी दलों में बहुत उत्सुकता नहीं है। आलम ये है कि सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस में इस पद को लेकर अब तक प्रत्याशी तक ढूंढे नहीं मिले हैं। ऐसे में ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है, बशर्ते कोई निर्दलीय उनको कड़ी टक्कर न दे।
बीती 28 जून को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल अलीगढ़ आए थे और ब्लाक प्रमुख के दावेदारों का फीडबैक ले गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि एक-एक ब्लाक से दो से तीन नाम उम्मीदवारों के लिए प्रस्तावित हैं। अब प्रदेश नेतृत्व इनमें से एक-एक नाम घोषित कर देगा। उन्हीं चुनिंदा प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी सभी ब्लाकों पर चुनाव जीतेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक कोई दावेदार नहीं आया है। इसलिए पार्टी की ओर से फिलहाल कोई दावेदार नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख का पद अब उतना महत्वपूर्ण नहीं रहा इसलिए इस बार इसके दावेदार नहीं हैं। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई दावेदार नहीं है। कमोबेश बसपा में भी यही स्थिति है। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती की ओर से पंचायत चुनाव को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने के निर्देश आने के बाद कोई दावेदार नहीं है। इस तरह से ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा को छोड़ कर बाकी समूचे विपक्ष में पहले से ही सन्नाटा हो गया है।
विज्ञापन
इधर, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारियों को लेकर आगामी पांच जुलाई को बैठक बुलाई गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में ये बैठक दोपहर एक बजे से होगी। अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विधान जायसवाल ने बताया कि बैठक में नामांकन प्रक्रिया के लिए समस्त व्यवस्थाएं जैसे कर्मचारियों, कंप्यूटर, स्कैनर आदि की व्यवस्था, नामांकन अवधि में सुरक्षा व्यवस्था, मतदान एवं मतगणना संबंधी तैयारी की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह समस्त सूचनाओं सहित ससमय बैठक में प्रतिभाग करें।