फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for trial against two people for threatening to bomb AMU

एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी: पकड़ा नाबालिग हैकर, उसका है एक गुरू, दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Tue, 14 Jan 2025 04:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 04:07 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग हैकर ने राजस्थान के कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी पहचान टेलीग्राम पर बंगलुरू के एक हैकर से हुई थी। जिसके जरिए उसने यूट्यूब से हैकिंग सीखी।

विज्ञापन
Preparations for trial against two people for threatening to bomb AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में देवरिया से पकड़ा गया नाबालिग हैकिंग में मास्टर है। अब तक की पूछताछ में यह सामने आया है कि भले ही धमकी भरा ईमेल उसने नहीं भेजा है, लेकिन ईमेल भेजने वालों से उसका कनेक्शन है। मामले में पुलिस अब नाबालिग हैकर और उसके एक गुरु पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  

विज्ञापन


बुधवार को रात 1.18 बजे धमकी भरा ईमेल एएमयू के कुलपति, रजिस्ट्रार, पीआरओ, प्रॉक्टर समेत कुल 20 अधिकारियों को तिवारीश्रीजयंत नाम की प्रोटोन मेल आईडी से भेजा गया था। इसमें जिक्र था कि मैंने कुछ छात्रों से बात कर एएमयू कैंपस में बम रखवा दिए हैं। दो लाख रुपये नहीं देने पर विस्फोट की बात कही गई थी। साथ में उसने यूपीआई आईडी व मोबाइल नंबर भी भेजा था। जिस पर एसटी गैंग लिखा था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग हैकर ने राजस्थान के कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी पहचान टेलीग्राम पर बंगलुरू के एक हैकर से हुई थी। जिसके जरिए उसने यूट्यूब से हैकिंग सीखी। पिछले दिनों रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। नाबालिग ने बताया है कि विवाद के बाद से वह उसके किसी भी तरह से संपर्क में नहीं है। हालांकि एक टेलीग्राम ग्रुप से अभी भी जुड़ा हुआ है। अंदेशा जताया है कि उसी गुरु ने उसके नाम व नंबर पर प्रॉक्सी सॉफ्टवेयर से यह नंबर व आईडी बनाकर धमकी भरा मेल भेजा है। मगर, उसका कोई नंबर या पहचान उसके पास उपलब्ध नहीं है। नाबालिग से लगातार पूछताछ जारी है। अभी तक हुई पूछताछ में पता चला है कि वह धमकी भरा मेल भेजने वाले के बारे में जानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में देवरिया से पकड़े गए नाबालिग से कड़ी पूछताछ की गई है। नाबालिग द्वारा दिखाए गए साक्ष्यों से यह तय है कि वह हैकिंग में माहिर है। उसने बताया है कि उसके ग्रुप के किसी साथी ने उसे फंसाने की नीयत से उसके नाम से यह मेल एएमयू के अफसरों को भेजा है। मामले में नाबालिग व उसके साथी को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed