{"_id":"6683d0f9e4b6aa413c065f0a","slug":"preparations-for-khair-assembly-by-elections-have-started-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू, 10 जुलाई से होगी ईवीएम की एफएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू, 10 जुलाई से होगी ईवीएम की एफएलसी
Tue, 02 Jul 2024 03:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:36 PM IST
सार
खैर विधानसभा से विधायक अनूप वाल्मीकि के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। उन्होंने इस सीट से त्यागपत्र भी दे दिया है। अब यहां उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने खैर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उप निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी है। खैर विधानसभा से विधायक अनूप वाल्मीकि के हाथरस सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। उन्होंने इस सीट से त्यागपत्र भी दे दिया है। अब यहां उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, प्रभारी अधिकारी ईवीएम एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी ईवीएम इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। आगामी 10 जुलाई से ईवीएम की प्रथम चरण की जांच (एफएलसी) कराई जाएगी।
विज्ञापन