फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for going to Shrivrindavan Dham on new year

News Year 2025: जाने से पहले करें यह इंतजाम, फिर जाएं श्रीवृंदावन धाम

Sat, 28 Dec 2024 02:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में साल के अंतिम सप्ताह में आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी एडवांस बुकिंग करा दी है। ऐसे में यदि आप भी परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन जाने की तैयारी में हैं तो ठहरने की बुकिंग पहले से करा लें।

विज्ञापन
Preparations for going to Shrivrindavan Dham on new year
बांके बिहारी - फोटो : freepik

विस्तार

नव वर्ष पर अगर श्रीवृंदावन धाम जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ जानकारी और इंतजाम पहले से ही करना ही बेहतर होगा। नव वर्ष पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वृंदावन के अंदर बाहरी वाहनों की नो एंट्री कर दी है। सभी वाहनों को परिक्रमा मार्ग से पहले से ही रोका जा रहा है।

विज्ञापन


मथुरा पुलिस-प्रशासन और श्रीबांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की है। जिस तरफ से श्रद्धालु मंदिर जाएंगे, उधर से वापस नहीं आएंगे। श्रीबांके बिहारी मंदिर के अलग-अलग मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश वन वे रहेगा। दर्शन के लिए अलग रास्ते से जाएंगे और तयशुदा रास्तों से वापस आएंगे।
विज्ञापन


इधर, धार्मिक नगरी में बने होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में साल के अंतिम सप्ताह में आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी एडवांस बुकिंग करा दी है। ऐसे में यदि आप भी परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन जाने की तैयारी में हैं तो ठहरने की बुकिंग पहले से करा लें। कहीं ऐसा न हो कि आपको ऐन वक्त पर परेशान होना पड़े। इसके अलावा सर्दी के मौसम में मंदिरों में दर्शन का समय भी बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों और रेस्टोरेंट में हो रही बुकिंग
लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। किशोरों और युवाओं में इसको लेकर खासा उत्साह है। नए साल का जश्न 31 दिसंबर की रात से ही शुरू हो जाएगा। लोग इसे अपने-अपने तरीके से मनाएंगे। कुछ लोग क्लब, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, बार आदि जाएंगे तो कुछ मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा आदि धार्मिक स्थलों का रुख करेंगे। इसी क्रम में लोगों ने दोस्तों और परिवार के साथ दूसरे शहरों में घूमने का कार्यक्रम तैयार किया है। कई लोगों ने विदेश में जाकर न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए एडवांस बुकिंग कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed