फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparation to fly from Aligarh airport in April

Good News: अलीगढ़ एयरपोर्ट से अप्रैल में उड़ने की तैयारी, एविएशन कंपनी ने कराया सर्वे

Wed, 01 Mar 2023 04:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 04:49 AM IST
सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पिछले दिनों केंद्र सरकार से एनओसी जारी हो चुकी है। एनओसी मिलने के बाद प्रदेश में काम करने जा रही एविएशन कंपनी ने भी अपने स्तर से सर्वे पूरा कराया है।

विज्ञापन
Preparation to fly from Aligarh airport in April
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने अपने हालिया पेश किए गए बजट में अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई हवाई अड्डों से उड़ान सेवा शुरू कराने के संकेत दिए हैं। इसकी तैयारियां तेज हो रही हैं। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 के की शुरूआत से ही लखनऊ की उड़ान शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एविएशन कंपनी ने सर्वे करा लिया है। यहां खामियों को दूर करने संबंधी रिपोर्ट पर काम हो चुका है। बस डीजीसीए से लाइसेंस मिलने का इंतजार है। उम्मीद है कि मार्च में लाइसेंस जारी होगा और अप्रैल में उड़ान शुरू कर दी जाएंगी। प्रदेश सरकार 12 हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें शुरू कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पिछले दिनों केंद्र सरकार से एनओसी जारी हो चुकी है। एनओसी मिलने के बाद प्रदेश में काम करने जा रही एविएशन कंपनी ने भी अपने स्तर से सर्वे पूरा कराया है। इस सर्वे के तहत देखा गया है कि हवाईअड्डे पर किस तरह की कमियां हैं, ताकि उड़ान के समय किसी तरह की दिक्कत न हो। इसे लेकर एक रिपोर्ट भी नागरिक उड्डयन विभाग को दी गई और उन खामियों को पूरा करने का काम भी कर लिया गया है। अब सिर्फ डीजीसीए के लाइसेंस और कुछ विभागों की एनओसी का काम शेष है। यह काम मार्च में पूरा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण के बाद उड़ान भर सकेंगे 90 सीटर विमान
अलीगढ़ एयरपोर्ट के रनवे का विस्तारीकण भी प्रस्तावित है। इसके लिए तीन गांवों की 650 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्ताव दिया गया है, इसके लिए बजट मंजूर करने का प्रस्ताव भी शासन को दिया गया है। बजट जारी होते ही यह भूमि अधिग्रहित कर रनवे का विस्तार होगा। इसके बद यहां से बड़े 90 सीटर विमान के साथ-साथ आवश्यकता पर सेना के विमान व अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले विमान भी उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एविएशन कंपनी द्वारा सर्वे कर कमियों को दूर कराया गया है। डीजीसीए से लाइसेंस मिलने का इंतजार है, लाइसेंस मिलते ही अप्रैल से यहां से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएगी। -चंद्रशेखर, प्रभारी अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed