{"_id":"6671c0c86b848b86640daca2","slug":"preparation-of-no-confidence-motion-against-block-chief-pooja-diwakar-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर आरोप लगाना पड़ा भारी: 68 बीडीसी आए विरोध में, ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पर आरोप लगाना पड़ा भारी: 68 बीडीसी आए विरोध में, ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
सार
ब्लॉक के 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पलटवार करते हुए महारानी देवी को नया नेता चुन लिया है। ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएम से मिलकर ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी स्थित एक गेस्ट हाउस में बैठक करते पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छर्रा के विधायक रवेंद्रपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह पर आरोपों की बौछार करने वाली धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर घिरती दिख रही हैं। 18 जून को उन पर ब्लॉक के 68 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पलटवार करते हुए महारानी देवी को नया नेता चुन लिया है। साथ में ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तय किया है कि 19 जून को वे सभी डीएम से मिलकर ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
वाकया पिछले दो दिन से चल रहा है। ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने विधायक व पूर्व प्रमुख पर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। इसके बाद उन्होंने सीएम को पत्र भी भेजा है। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक के सामने महादेव वाटिका में ब्लॉक के कुल 91 में से 68 क्षेत्र पंचायत सदस्य व तमाम प्रधान मौजूद हुए।
विज्ञापन
इन्होंने बैठक कर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सर्व सम्मति से क्षेत्र पंचायत सदस्य महारानी देवी को सभी सदस्यों ने अपने दल का नेता चुन लिया है। वार्ड 28 की सदस्य महारानी देवी ने सभी का आभार जताते हुए पूजा दिवाकर पर ही आरोप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेस को बताया कि ब्लॉक प्रमुख तीन वर्ष से अनुसूचित जाति के सदस्यों का उत्पीड़न कर रही हैं। इस जाति के किसी सदस्य या प्रधान के क्षेत्र में कोई काम नहीं कराया गया है। न उनका मानदेय दिया जाता है। मानदेय मांगने पर रिश्वत मांगी जाती है। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जब तक कोई सदस्य रिश्वत नहीं देता तो उसके न तो काम होते और न भुगतान होता।
जब उनके कार्यों पर सवाल उठना शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी नाकामी छिपाने के लिए यह बयानबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने सीडीओ पर भी गलत आरोप लगाए हैं। क्योंकि सीडीओ ने ब्लॉक में भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। अब सभी सदस्य बुधवार को डीएम के समक्ष जाएंगे और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, विनोद शर्मा, प्रतिमा कुमारी, विमलेश देवी, किरन, लक्ष्मी देवी समेत अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी सदस्यों को अपना समर्थन दिया है।