{"_id":"6a4eb898a0f57016990e3237","slug":"pregnant-woman-gives-birth-to-a-son-at-the-miyan-ki-jaat-shrine-aligarh-news-c-108-1-atl1001-104423-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मन्नत हुई पूरी, मियां की जात में गर्भवती ने दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मन्नत हुई पूरी, मियां की जात में गर्भवती ने दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन
गांव खेड़ा में मियां की जात के दौरान गर्भवती महिला की मन्नत उस समय पूरी हो गई जब उसने धर्म स्थल के दर पर बेटे को जन्म दिया। गोद में आए बेटे की किलकारियां सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं की आस्था और भी बढ़ गई।
बुधवार की सुबह मियां की जात करने के लिए हरदुआगंज क्षेत्र के गांव खिटकारी की गर्भवती महिला नेहा पत्नी श्रीकृष्ण लाइन में लगी हुई थी। महिला को लाइन में खड़े होने पर ही प्रसव पीड़ा हुई तो वहां ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल अनुष्का ने हालात को भांप कर सतर्कता दिखाते हुए अपनी साथी कांस्टेबल और अन्य महिलाओं के सहयोग से उसकी मदद की। महिलाओं का घेरा बनाकर और कपड़ों से पर्दा कर प्रसूता को प्रसव कराया। प्रसूता ने वहीं बेटे को जन्म दिया। नेहा के परिजन जब जात कर बाहर निकले तो बेटे के जन्म की खबर सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने बताया कि वे नेहा को बेटा पैदा होने की मन्नत लेकर आए थे। उनकी यह मन्नत मियां की जात में पूरी हो गई है।
सूचना पाकर कोतवाल राजीव गोलियान मौके पर पहुंचे। उन्होंने देरी किए बिना महिला और नवजात को एंबुलेंस से सीएचसी अतरौली में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिजनों ने मौके पर ही मिष्ठान वितरित किया और कांस्टेबल अनुष्का, कोतवाल राजीव गोलियान व मदद करने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया है।