फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Aligarh: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप, ससुराली मौके से भागे

Sun, 22 Sep 2024 01:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 01:03 PM IST
सार

कुसुमा गर्भवती थी। 20 सितंबर को अचानक कुसुमा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे क्वार्सी के धौर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 21 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई-पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा प्रेम नगर की एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में 21 सितंबर को मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के नगला श्रीया निवासी राजपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी कुसुमा (22) की 16 फरवरी 2021 को पालीमुकीमपुर के गांव धौर्रा प्रेमनगर निवासी युवक से शादी की थी। परिजनों के अनुसार कुसुमा गर्भवती थी। 20 सितंबर को अचानक कुसुमा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे क्वार्सी के धौर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 21 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुसुमा की मौत की खबर पाकर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी की पिटाई करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस बीच ससुरालीजन मौके से भाग गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी क्वार्सी के अनुसार अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed