फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pregnant woman dies during treatment, uproar

Aligarh News: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा

Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 28 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment, uproar
शिवाला पुलिस चौकी के गांव धूमरा में ब्याही एक गर्भवती महिला की सोमवार को राया थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर मायके पक्ष के लोग तहसील खैर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। देर शाम कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन




वर्ष 2011 में धूमरा निवासी रामकुमार और दीपक की शादी राया थाना क्षेत्र के गांव नगला शेरनी निवासी रेखा व कृष्णा के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार बीती छह फरवरी को गर्भवती कृष्णा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। ससुरालीजनों ने उसे राया के अस्पताल में भर्ती कराया था। तभी से उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन




मथुरा में हुए पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को लेकर खैर तहसील पहुंच गए। वे ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग कर रहे थे। बाद में कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर खैर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed