फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pregnant Mare died due to current

करंट से गर्भवती घोड़ी की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pregnant Mare died due to current
सराय हरनारायण निवासी युवक की गर्भवती घोड़ी की मंगलवार रात नौ बजे केके अस्पताल के सामने करंट से मौत हो गई। गुस्साए घोड़ी मालिक के परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घोड़ी के मालिक कलुआ ने बताया कि स्वर्ण जयंती नगर में निकरोसी कराकर रात आठ बजे वह वापस सराय हरनारायण जा रहा था। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। रामघाट रोड पर केके हॉस्पिटल के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे के संपर्क में आने से घोड़ी को करंट लग गया। घोड़ी तड़पकर नीचे गिर गई। घोड़ी ने हिनहिनाते हुए दम तोड़ दिया। कलुआ ने बताया कि घोड़ी दो माह के गर्भ से थी। गुस्साए परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर इंस्पेक्टर रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस देर रात मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed