{"_id":"5fe25d8c8ebc3e3eb2530b61","slug":"praying-for-the-sucess-of-vaccine-being-made-in-country-amu-chancellor-city-office-news-ali251826972","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में बन रही वैक्सीन के कामयाब होने की दुआ करते हैं : कुलाधिपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में बन रही वैक्सीन के कामयाब होने की दुआ करते हैं : कुलाधिपति
विज्ञापन
कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने कहा कि इस्लाम में तालीम को इबादत का दर्जा दिया गया है। प्रत्येक औरत और मर्द के लिए तालीम हासिल करना जरूरी है। एएमयू ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि मुल्क में जो वैक्सीन बन रही है, वह उसके कामयाब होने की दुआ करते हैं। यही वैक्सीन इस नाजुक समय में इंसानियत को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान की तरक्की और सभी देशवासियों की सेहत दुरुस्त रहे, इस बात की दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि सौ साला जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शामिल होना बहुत खुशी की बात है। एएमयू के सौ साल के सफर में बहुत चुनौतियां भी आई हैं लेकिन उन चुनौतियों का सामना बहुत कुशलता से किया गया है। एएमयू से शिक्षा हासिल करने वाले छात्र पूरे देश और दुनिया में अपनी योग्यता को साबित कर रहे हैं। दुनिया के 100 से अधिक देशों में यहां के छात्र फैले हुए हैं। इस तरह अलीग बिरादरी लगातार समृद्ध हो रही है। शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, सह कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन, नबाब इब्ने सईद खां छतारी आदि सभी को बधाई दी।
सैयदना की तीसरी पीढ़ी ने शताब्दी समारोह की अध्यक्षता की
कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बेहद करीबी संबंध रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं डॉ. फायजा अब्बासी ने बताया कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की मजलिस में नंगे पैर शामिल होने गए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया किसैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी हैं जो एएमयू के कुलाधिपति हैं। इनसे पहले सैयद बुरहानुद्दीन सैफुद्दीन और सैयद ताहिर सैफुद्दीन भी एएमयू के कुलाधिपति रह चुके हैं। यह अपने आप में एक मात्र उदाहरण है। खास बात ये थी कि सैयदना की तीसरी पीढ़ी एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में अध्यक्षता कर रहे थे। ये इतिहास में दर्ज हो गया।