{"_id":"6403855730cdcd3def088587","slug":"prayer-times-changed-in-mosques-on-holi-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होली पर मस्जिदों में नमाज के वक्त में होगा फेरबदल, आठ मार्च को शबे बरात और होली एक ही दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होली पर मस्जिदों में नमाज के वक्त में होगा फेरबदल, आठ मार्च को शबे बरात और होली एक ही दिन
Sat, 04 Mar 2023 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:22 PM IST
सार
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि इस साल आठ मार्च को शबे बरात और होली एक ही दिन है। जो मस्जिद हिंदू इलाके या मिश्रित आबादी में हैं। उन मस्जिदों में नमाज का वक्त होली से आगे-पीछे कर लें।
विज्ञापन
नमाज प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर मस्जिदों में नमाज के वक्त में फेरबदल होगा। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने मुस्लिमों से अपील की है कि बाजार में जाते वक्त रंग पड़ जाए, तो उसे नजरदांज करें।
विज्ञापन
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि इस साल आठ मार्च को शबे बरात और होली एक ही दिन है। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार को शांति और अमन-चैन के साथ शबे बरात और होली का त्योहार मनाएं। ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो मस्जिद हिंदू इलाके या मिश्रित आबादी में हैं। उन मस्जिदों में नमाज का वक्त होली से आगे-पीछे कर लें। कोई भी मुस्लिम रंग खेलने के दौरान बाजार में न जाएं। अगर जाना पड़े और रंग पड़ जाए तो उसे नजरदांज करें। शहर का माहौल किसी भी कीमत पर खराब न होने दें।
विज्ञापन