फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pray for all to save from corona in Christmas milan samaroh

क्रिसमस मिलन समारोह में अतिथियों ने की सर्व समाज के लिए प्रार्थना

Thu, 31 Dec 2020 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
pray for all to save from corona in Christmas milan samaroh
क्रिसमस मिलन और सम्मान समारोह में सम्बोधित करते एसीएम द्रितीय रंजीत सिंह साथ में फादर जोनाथन ला? - फोटो : CITY OFFICE
लुईसा सोल्स स्कूल स्थित अपने आवास पर फादर जोनाथन लाल ने बुधवार को क्रिसमस मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यहां आए अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों ने इस आयोजन की सराहना की। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को भविष्य में और भी भव्य बनाने में हर सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार रहे फादर जोनाथन लाल का सभी ने आभार जताया। कहा कि क्रिसमस मिलन भी सभी धर्मों के प्रबुद्धजनों के मिलने का और सभी के लिए प्रार्थना करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

यहां विभिन्न गिरजाघरों से आए फादर और पास्टरों ने सर्व समाज के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही अलीगढ़ के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन की सलामती, सुख-समृद्धि, तरक्की और निरोगी रहने की प्रार्थना की। मेयर मो. फुरकान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सूत्रधार फादर जोनाथन लाल का आभार जताया। कहा कि इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए जो सहयोग होगा, वह करूंगा। यहां एसीएम-2 रंजीत सिंह, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार, सीओ-2 राघवेंद्र सिंह ने सामाजिक भाईचारे का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आमंत्रित करने का आभार जताया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारा बढ़ता है।
विज्ञापन

ईद मिलन, होली मिलन समारोह तो खूब सुुना था। आज सामाजिक भाईचारे का प्रतीक क्रिसमस मिलन समारोह में हिस्सा ले लिया है। आज तक किसी ने अलीगढ़ प्रशासन और पुलिस के लिए प्रार्थना नहीं की। क्रिसमस मिलन समारोह में हमारी तरक्की, सलामती और सुख समृद्धि के लिए जो सभी ने प्रार्थना की है। हम अहसानमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इंग्राहम नकवी चर्च के फादर अमित ऑस्मंड, फादर जोनाथन लाल, केएन शास्त्री, गुलजार अहमद, फादर याकूब बेंजिमन, फादर अभिताभ हैरल्ड, फादर याकूब बेंजिमन, फादर हाबिल ग्यान, फेथ चर्च आगरा से पास्टर पतरस एंथोनी, श्योराज जीवन ने भी अपना संबोधन रखा। जॉयसी सिंह और इफराहिम नूर ने मसीह गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर राजेश राज जीवन, आशीष पॉल, शेखर जीवन, मिंटू स्वरूप, दर्शन दीवान, विपिन मुंशी, अल्का लाल, कुसुमलता, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed