{"_id":"69aabdae5a63cfdb3202d0ae","slug":"pratik-mudgal-from-aligarh-cleared-the-upsc-exam-in-his-first-attempt-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE 2025 Final Result: अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल ने पहले प्रयास में की परीक्षा पास, मिली 54वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE 2025 Final Result: अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल ने पहले प्रयास में की परीक्षा पास, मिली 54वीं रैंक
Fri, 06 Mar 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:15 PM IST
सार
UPSC CSE 2025 Mains Result: प्रतीक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा संत फिदेलिस स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उच्च लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीक मुद्गल
- फोटो : परिजन
विस्तार
अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली क्षेत्र के गांव गनियावली के प्रतीक मुद्गल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
प्रतीक मुद्गल के पिता विजय मुद्गल बार काउंसिल अलीगढ़ के पूर्व सेक्रेटरी रह चुके हैं। जैसे ही परीक्षा परिणाम की जानकारी गांव और क्षेत्र के लोगों को मिली तो घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। चाचा और गांव के प्रधान प्रशांत मुद्गल ने गांव में मिठाई बांटी। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
प्रतीक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा संत फिदेलिस स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उच्च लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि कुछ समय पहले ही प्रतीक ने लेफ्टिनेंट की परीक्षा भी पास कर ली थी, लेकिन उन्होंने उस पद पर ज्वॉइनिंग नहीं किया। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में 54वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। वह दो बहनों में इकलौते भाई हैं। क्षेत्र के लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं और उनका मानना है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।