{"_id":"645fd44bf782ee6fff073486","slug":"prashant-singhal-became-mayor-and-made-nine-records-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेयर बन प्रशांत सिंघल ने बनाए नौ रिकार्ड, विपक्ष में नहीं कोई बड़ी कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेयर बन प्रशांत सिंघल ने बनाए नौ रिकार्ड, विपक्ष में नहीं कोई बड़ी कुर्सी
Sun, 14 May 2023 03:48 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 03:48 AM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम के 23 वर्ष के इतिहास में पहली बार भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने 1,93,889 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। उन्होंने 60,209 वोटों से ये चुनाव जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रशांत सिंघल की जीत के साथ ही जिले की सभी संविधानिक सीटों पर अब भगवा परचम लहरा गया है। अभी तक अलीगढ़ नगर निगम पर बसपा का कब्जा था, अब वो कुर्सी भी भाजपा के पास चली गई है। इसलिए विपक्ष के पास कोई बड़ी कुर्सी नहीं बची है। प्रशांत ने इसके साथ ही नौ रिकार्ड और बनाए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम के 23 वर्ष के इतिहास में पहली बार भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने 1,93,889 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। उन्होंने 60,209 वोटों से ये चुनाव जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने सात और रिकार्ड बनाए हैं, जो नगर निगम के इतिहास में दर्ज हो जाएंगे। शहर के सबसे प्रतिष्ठित निर्यातक एवं कारोबारी परिवार के सबसे बड़े बेटे प्रशांत पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे, मैदान में आते ही उन्होंने अपना परचम लहरा दिया, जो आने वाले मेयर चुनाव के लिए एक नजीर बन चुका है।
विज्ञापन
नौ रिकार्ड
1-नगर निगम अलीगढ़ के 23वर्ष के इतिहास में 60,209 वोटों से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई
2-अंग्रेजों के जमाने के गजेटियर में दर्ज में नगर सेठ मलूकचंद्र सिंघल के खानदान से पहले राजनेता बने
3-अग्रवाल समुदाय से पहली बार सबसे कम उम्र के मेयर बने
4-100 करोड़ से अधिक की संपत्ति की घोषणा, सबसे रईस मेयर
5-वाष्णेर्य समाज के एक धड़े के विरोध के बावजूद न सिर्फ चुनाव जीते, बल्कि एक बड़ा रिकार्ड भी बनाया
6-26 राउंड तक चली मतगणना, शुरुआत से आखिर तक भाजपा लगातार आगे ही रही, कहीं पीछे नहीं आई
7-नगर निगम के बोर्ड में भी भाजपा का प्रचंड बहुमत, कुल 90 सदस्यीय सदन में 46 भाजपा पार्षद चुने गए
8-सपा और बसपा को कुल 1,79, 820 वोट मिले, प्रशांत को इन दोनों के कुल योग से 14069 वोट ज्यादा मिले
9-प्रशांत की जीत के साथ ही जिले की सभी संविधानिक सीटों से विपक्ष का पूर्ण रूप से सफाया हुआ