फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pranjal Dahiya magic works in Haryanvi Night

Aligarh Exhibition: हरियाणवीं नाइट में चला प्रांजल दहिया का जादू, एक झलक पाने को दर्शक हुए बेकाबू

Sun, 18 Feb 2024 04:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 04:25 AM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश में कोहिनूर मंच पर प्रांजल दहिया ने अपनी अदा एवं गायकी से अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। दीवानगी का आलम यह था कि पूरा पांडाल समय से काफी पहले ही भर चुका था। गीतों के दीवाने दिन भर कार्यक्रम के पास के लिए भटकते नजर आए और नुमाइश के गेस्ट हाउस के बाहर मारा-मारी के हालत देखने को मिले।

विज्ञापन
Pranjal Dahiya magic works in Haryanvi Night
हरियाणवीं नाइट में प्रांजल दहिया की प्रस्तुति - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय औद्योगिक एंव कृषि प्रदर्शनी में कोहिनूर मंच पर 17 फरवरी को हरियाणवी कलाकार प्रांजन दहिया नाइट में दर्शकों में उनकी दीवानगी इस कदर थी कि उनके प्रस्तुत गीतों पर अपनी सीटों पर खड़े होकर झूमते नजर आए। शाम से ही दर्शक प्रांजल दहिया की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। 

विज्ञापन


प्रांजल ने अपनी अदा एवं गायकी से अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। दीवानगी का आलम यह था कि पूरा पांडाल समय से काफी पहले ही भर चुका था। गीतों के दीवाने दिन भर कार्यक्रम के पास के लिए भटकते नजर आए और नुमाइश के गेस्ट हाउस के बाहर मारा-मारी के हालत देखने को मिले। तमाम दर्शक पास न मिलने से प्रांजल की एक झलक तक न देख सके। इतना ही नहीं कई पासधारक दर्शकों को धक्का-मुक्की के बाद भी एंट्री नहीं मिल सकी। कोहिनूर मंच पर जाने को लेकर दर्शकों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए धक्का -मुक्की तक कर दी। मजबूर होकर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। जिसके बाद मची भगदड़ में कई दर्शक गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन

प्रांजल दहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कर रखी थी। मंच पर प्रांजल ने पहुंचकर जैसे ही प्रस्तुति देनी शुरू की तो बाहर भीड़ अनियंत्रित होने लगी। लोगों ने जबरन परिसर के अंदर प्रवेश का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इससे गुस्साई भीड़ ने कोहिनूर के बाहर बैरीकेडिंग को तोड़ दिया। होर्डिंग व पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने जब लाठियां फटकारी तो भगदड़ मच गई। 

Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट व मेला मजिस्ट्रेट मो. अमान ने किया। गुलाबी क्वीन छोरी के नाम से मशहूर प्रांजल दहिया ने मंच पर आते ही दर्शकों से कहा, राम राम अलीगढ़ वालो।  कैसे हैं आप सारे, शुक्रिया मुझे यहां बुलाने के लिए। प्रांजल ने अपने सबसे लोकप्रिय गीतों को सुनाते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
दर्शक
उन्होंने दर्शकों की मांग पर मेरो बालम थानेदार चलावें जिप्सी..,  थारी बीन पर नाचन आली छोरी कौनया मैं.., बेबी तेरे बर्डडे पे गोली चलवाएंगे..., नंगडा कै व्याह दी..., उड़ जईये रे कबूतर उड़ जईये रे..., 52 गज का दामन पैर मटक के चालुंगी..., आदि गीतों पर प्रांजल दहिया व डांस ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य के जरिए दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। प्रांजल की डांस की अपील पर दर्शक जमकर झूमे। गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। दर्शकों की मांग पर प्रांजल ने कई पंसदीदा गाने सुनाए। प्रांजल की गायकी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला। 
भीड़
नाइट में उमड़े दर्शक, टूटा रिकॉर्ड 
हरियाणवी नाइट में दर्शकों के सिर पर प्रांजल का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह एंट्री ना मिलने पर बेकाबू हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता तक कर दी गई। जोश व हुल्लड़ के बीच कई बार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीटों पर खड़े होकर नाच रहे एवं कागज-बोतल फेंक रहे दर्शकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। भीड़ का आलम था कि जितने लोग मंच पर थे उससे चार गुना लोग मंच के बाहर एंट्री के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। 
टूटी बल्लियां
नुमाइश में कोहिनूर मंच पर इस साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए। सभागार के हाउसफुल हो जाने के बाद पुलिस को मजबूरन एंट्री रोकनी पड़ी। पुलिस के रोके जाने पर भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के साथ अभद्रता हुई तो मजबूरन पुलिस को लाठी का प्रयोग कर भीड़ को रोकना पड़ा। दर्शकों की बेकाबू हुई भीड़ ने बल्लियां तोड़ दीं। दर्शकों को बेकाबू देख पुलिस प्रशासनिक अफसरों के होश उड़ गए हालांकि किसी तरह दर्शकों को काबू में कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed